हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव के खडैरा घाट यमुना तट तक जाने वाले मुख्य मार्ग बदहाल होने से ग्रामीणों में भारी रोष है। खडैरा गांव में करीब 400 मीटर सड़क लंबे समय से जलभराव, कीचड़ व गंदगी से अटी पड़ी है। हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बृहस्पतिवार को अग्रवाल समाज समिति के पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल की शवयात्रा में सैकड़ों लोगों को घुटनों तक भरे गंदे पानी और कीचड़ के बीच अर्थी लेकर गुजरना पड़ा। दो बार अर्थी गिरने से बाल बाल बचीं। इस दौरान शव यात्रा में शामिल लोग जिला प्रशासन जनप्रतिनिधियों को कोसते हुए नजर आए। पूर्व चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा, संजीव गोयल व हरिओम अग्रवाल ने कहा कि खडैरा घाट बलदेव क्षेत्र के दर्जनों गांवों का प्रमुख श्मशान स्थल है। वहां पहुंचने का यही मुख्य मार्ग है। सड़क नीची होने तथा नालियों की सफाई नहीं होने से पानी सड़कों पर लंबे समय से जलभराव है। कीचड़ व गड्ढों से पैदल निकलना भी मुश्किल है। कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। सोनू अग्रवाल, राजू सोनी, बल्लू पांडेय ने कहा वर्षों से समस्या बनी हुई है, स्थायी समाधान आज तक नहीं हुआ। उन्होंने विधायक, सांसद, चेयरमैन, ब्लाक कार्यालय, एसडीएम, जिलाधिकारी से समाधान की मांग की। मनोज पांडेय, दिनेश अग्रवाल, पवन गोयल ने कहा कि वर्षों से हालात बदतर हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
