हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार तड़के बाजना में कार्रवाई करते हुए दिल्ली ले जाया जा रहा करीब 700 किलोग्राम पनीर सीज कर दिया। पनीर की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान दो डेयरियों के पनीर के कुल तीन नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के डेयरी संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. जतिन कुमार सिंह के निर्देशन एवं नेतृत्व में खाद्य सचलदल ने रात करीब तीन बजे बाजना पुलिस चौकी पर वाहनों की जांच की। टीम ने वाहन बोलेरो पिक-अप की जांच की। इसमें राधे डेयरी, बाजना द्वारा निर्मित पनीर दिल्ली आपूर्ति के लिए ले जाया जा रहा था। पनीर की गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर टीम ने दो नमूने संग्रहीत किए और शेष करीब 700 किलोग्राम पनीर को सीज कर दिया। इसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। इसी दौरान दूसरे वाहन की भी जांच की गई। इसमें मधु डेयरी, बाजना द्वारा निर्मित पनीर दिल्ली आपूर्ति के लिए ले जाया जा रहा था। टीम ने इसमें से भी पनीर का एक नमूना लिया। दोनों डेयरियों से लिए गए कुल तीन नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानकों के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।कार्रवाई करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह और धर्मेंद्र सिंह शामिल रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
