हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में कांग्रेश ने कानपुर की घटना को लेकर मथुरा जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया है। कानपुर देहात में हुई घटना के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिला कलेक्ट्रेट पर हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन डीएम को दिया। जिसमें राष्ट्रपति से उत्तर प्रदेश सरकार को भंग करने की मांग की गई। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात इलाके में अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान मां बेटी की जलकर हुई मौत के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है। बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने मथुरा में प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। जहां उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि अधिकारियों ने जान बूझकर झोपड़ी पर अतिक्रमण हटाने के नाम पर बुलडोजर चलाया और आग लगा दी। जिससे झोपड़ी में मौजूद मां बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गई। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि अगर एक तरफ तो सरकार नारा देती है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ वहीं दूसरी ओर मां बेटी की हत्या हो रही है। यह सरकार गरीब , ब्राह्मण, पिछड़े, दलित व महिला विरोधी है। चाहे हाथरस का प्रकरण हो, चाहे उन्नाव का प्रकरण हो या फिर कानपुर का प्रकरण हो हर जगह मां बेटी की ही हत्या हुई है। किस सरकार को आम जनता से उसका कोई सरोकार नहीं है यदि कोई सरकार का विरोध करता है तो उसे तानाशाही तरीके इसी तरह से कुचला जाता है उत्तर प्रदेश सरकार को अब सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है इस सरकार को बर्खास्त किया जाना अब जनहित में आवश्यक हो गया है। धरने को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कानपुर की घटना के लिए सरकार से मांग करती है की मृतकों के परिवार वालों को 1-1 करोड़ रूपया मुआवजा दिये जाएं,रहने के लिए मकान दिये जाएं तथा आश्रितों को सरकारी नौकरी दी जाये । इसके अलावा इस घटना के लिए जिम्मेदार एसडीएम,प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस अधिकारी जिनकी मौजूदगी में प्रेम घटना हुई उनकी हत्या के मुकदमा में गिरफ्तारी की जाये तथा उक्त प्रकरण की सीबीआई जांच कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय एडवोकेट, जिला महामंत्री बृजेश कुमार शर्मा एडवोकेट, मनोज कुमार शर्मा, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण ठाकुर,प्रदीप सागर, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष हरीश पचौरी ,विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रवि कुमार तमर, प्रवीण भास्कर, श्रीमती निशिका सिंह , रमेश कश्यप, पंडित अशोक शर्मा ,भोलेनाथ चक्की वाले ,मीरा देवी,अजीत सैनी ,आवाद मोहम्मद, उमाम अली ,अखलाक चौधरी ,रामदेव सोलंकी, सोवरन सिंह सोलंकी, डॉक्टर यशवीर सिंह ,भानु उपाध्याय ,अरविंद सिंह ,अवधेश रावत एडवोकेट, वीरेंद्र गौड़ एडवोकेट, हरिशचंद भारद्वाज एडवोकेट, भावना शर्मा ,लाला चौधरी, कृष्णा, रमेश चौधरी ,अरविंद ,प्रवीण ,गिर्राज प्रसाद तालीवाल, ठाकुर गिर्राज सिंह, मुन्ना चौधरी, दानिश चौधरी, लाला चौधरी, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
