• Wed. Aug 26th, 2026

सोंख में नकली सोने-चांदी के जेवरात लेकर पहुंचीं दो महिलाएं, जांच के दौरान भागी , पुलिस को सौंपा

ByVijay Singhal

Aug 26, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख कस्बे के मुख्य बाजार स्थित सर्राफा व्यापारी की दुकान पर नकली सोने-चांदी के जेवरात बेचने पहुंची दो महिलाओं ने जेवरात की जांच की बात सुनते ही भागने का प्रयास किया। व्यापारी के शोर मचाने पर राहगीरों ने दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।कस्बे के मुख्य बाजार में सागर वर्मा की सर्राफा की दुकान है। मंगलवार शाम करीब चार बजे दो महिलाएं दुकान पर पहुंचीं और सोने के जेवरात देखने लगीं। इसी दौरान एक महिला ने नकली सोने-चांदी के जेवरात व्यापारी को दिखाए। व्यापारी सागर वर्मा ने जब जेवरातों की जांच करने की बात कही तो दोनों महिलाएं अपने जेवरात लेकर दुकान से निकलकर भागने लगीं। व्यापारी ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। राहगीरों की मदद से दोनों महिलाओं को शेड के मठ चौराहे के पास पकड़ लिया गया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ सीओ अनिल कुमार सिंह भी सौंख पहुंच गए। व्यापारी ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। व्यापारी का कहना है कि दोनों महिलाएं पूर्व में भी उसकी दुकान पर नकली जेवरात बेचने के लिए आई थीं। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सर्राफा व्यापारी की दुकान पर नकली सोने-चांदी के जेवरात बेचने के लिए दो महिलाएं पहुंची थीं। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद व्यापारी की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.