हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में रामघाट से डाक कांवड़ लेकर सौंख आ रहे कांवड़ियों में सोमवार को दौड़ लगाने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दो कांवड़ियों में खींचतान हुई और एक कांवड़िया ने गुस्से में डाक कांवड़ को सड़क किनारे खेत में फेंक दिया। कांवड़ गिरने से खंडित हो गई। बाद में वरिष्ठ कांवड़ियों की मौजूदगी में दोबारा रामघाट से गंगाजल लाकर राम मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया। शाम को कांवड़ फेंकने और बाद में हुए विवाद का मामला पुलिस चौकी पहुंचा। पुलिस जांच में जुटी है। कस्बे के पुन्ना थोक से करीब 50 कांवड़िया तीसरी बार डाक कांवड़ लेने रामघाट गए थे। रविवार देर रात डाक कांवड़ लेकर सौंख के लिए दौड़ शुरू हुई। पूर्व चेयरमैन भरत सिंह ने डाक कांवड़ लेकर दौड़ लगाकर शुभारंभ किया और अन्य कांवड़ियों ने भोले के जयकारे लगाए। सोमवार सुबह करीब नौ बजे सौंख-मथुरा मार्ग पर गांव मल्हू के समीप कांवड़िया पहुंचे। कस्बे में कांवड़ियों के स्वागत के लिए पुष्पवर्षा की तैयारियां चल रही थी। इसी दौरान डाक कांवड़ लेकर दौड़ रहे कांवड़ियों और दूसरे कांवड़ियों में कस्बे में दौड़ लगाने को लेकर विवाद हो गया। काफी देर तक डाक कांवड़ को लेकर खींचतान होती रही। इसी बीच एक कांवड़िया ने उसे सड़क किनारे खेत में फेंक दिया। कांवड़ खंडित होने से कांवड़ियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर आगे चल रहे वरिष्ठ कांवड़िया मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। इसके बाद वरिष्ठ कांवड़िया कार से दोपहर करीब 12 बजे दोबारा रामघाट पहुंचे। वहां पूजा-अर्चना कर डाक कांवड़ में गंगाजल भरा और उसे कार से सौंख लाया गया। कस्बे की परिक्रमा के बाद मुख्य बाजार स्थित राम मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया। इसके बाद कांवड़िया अपने घर चले गए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
