• Mon. Feb 16th, 2026

मथुरा पुलिस से मुठभेड़ में हत्यारोपी हुआ घायल:24 घंटे पहले हुई थी लखन की हत्या; CCTV में लखन को पीटते दिखा था आरोपी

ByVijay Singhal

Feb 15, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन इलाके में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश ने टशन में रविवार की देर रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या की वारदात में साथ देने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। रविवार की देर वृंदावन के रतन छतरी इलाके के रहने वाले 32 वर्षीय युवक लखन निषाद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में परिजनों ने फाइनेंस कंपनी के लिए उगाही करने वाले लोगों पर शक जताया था। परिजनों ने पवन पहलवान सहित दो लोगों के खिलाफ वृंदावन कोतवाली में हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को लखन निषाद का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने वारदात स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी तो पूरा माजरा ही कुछ और निकला। वारदात स्थल के पास एक ई रिक्शा दिखा जिसमें 7 लोग सवार थे। इन्हीं ई रिक्शा सवारों ने पहले लखन को डंडा मारा और फिर उन्हीं में से एक अमित ने पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी। लखन गाड़ी खड़ी करके जब घर की तरफ जा रहा था तभी नशे में आपस में झगड़ रहे ई रिक्शा चालक शंकर और उसमें सवार आपस में झगड़ रहे थे। इसी दौरान जब वहां से लखन निकला तो ई रिक्शा सवारों ने लखन को डंडा मार दिया। स्थानीय होने के चलते जब लखन ने विरोध किया तो नशे और टशन में सवार ई रिक्शा सवारों में से एक अमित ने पिस्टल निकाली और गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी मौके से भाग गए। पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई तो सबसे पहले ई रिक्शा की पहचान की इसके बाद ई रिक्शा चालक शंकर को हिरासत में लिया। शंकर के पुलिस हिरासत में आने की जानकारी मिलते ही अमित,राकेश और भानु यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते वृंदावन छोड़कर भागने की फिराक में थे। इसके लिए मंगलवार की देर रात तीनों बाइक पर सवार हो कर यमुना एक्सप्रेस वे की तरफ निकल गए। सूचना मुखबिर ने कोतवाली प्रभारी विजय सिंह को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी ने बिना देर किए पुलिस टीम को एकत्रित किया और वृंदावन से यमुना एक्सप्रेस वे जाने वाले रोड पर बदमाशों की घेराबंदी की। बदमाश पुलिस से बचने के लिए पवन हंस हेलीपेड पर पहुंच गए। जहां उनकी बाइक अनियंत्रित हो कर गिर गई और तीनों बदमाश भी गिर गए। पुलिस को नजदीक आता देख अमित ने पिस्टल से फायर किया। जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की जिसमें से एक गोली अमित के पैर में जा लगी। अमित के गोली लगते ही भानु और राकेश ने सरेंडर कर दिया जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल हुए अमित को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी ने बताया कि घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि ई रिक्शा चालक शंकर के अलावा उसमें सवार भानु और राकेश को गिरफ्तार कर लिया है। 3 अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जायेगा। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से पिस्टल,तमंचा,चाकू,कारतूस और बाइक बरामद की। सीओ सदर प्रवीन मलिक ने बताया कि परिवार ने फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारियों पर आरोप लगाया था लेकिन जब जांच कि तो मामला अलग निकला।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.