हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज रिपोर्ट प्रिंस वर्मा
मथुरा। राया में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गोगा रोड पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। संयोजक केहरी सिंह पहलवान ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे अवसरों पर सरकार को कुश्ती और अन्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करानी चाहिए, जिससे प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिले। दंगल में भोला करील-जोनी पहलवान, राहुल सरकोरिया-राहुल सौंख, बबलू मई-केपी पहलवान, पंकज पहलवान संपत-विवेक पहलवान सौंख, मनीष पहलवान सारस-मोहित पहलवान मंशादेवी और आकाश पहलवान पीपल वाला-सचिन पहलवान सारस के बीच मुकाबले बराबरी पर छूटे। रंजित पहलवान खजूरी, अनिल पहलवान कूमरपुर, लालू पहलवान, अभय पहलवान सौंख और रीहान सौंख ने अपने-अपने मुकाबले जीते। अंतिम कुश्ती में यूपी केसरी हरिओम पहलवान से लड़ने कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं आया, जिसके चलते कमेटी ने उन्हें विजेता घोषित किया। विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विक्रम सिंह, निहाल सिंह, अफजाल शाह, नरेंद्र रावत, सोनू तोमर, विपिन पहलवान, अजित पहलवान, राजू चौधरी, विमल प्रधान, मुकेश पाठक, बंटू पहलवान, सलिम खान आदि मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका निहाल सिंह कोच ने निभाई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
