• Mon. Feb 16th, 2026

दिनदहाड़े पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुलिस के सामने पति ने दिया सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम

ByVijay Singhal

Feb 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा में थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव भाहई में मंगलवार की सुबह पुलिस के सामने पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। गोली माथे पर दागी थी। घटना स्थल पर ही महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस, एसओजी समेत रिफाइनरी सर्किल का फोर्स लगाया है। गांव भाहई निवासी गंगा सिंह की पत्नी सोनिया (29) आठ-नौ महीने अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। करीब दो महीने पहले पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मंगलवार सुबह पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी ने यूपी डायल 112 पर काल कर दिया। पुलिस गांव पहुंच गई। महिला पुलिसकर्मियों से बातचीत कर रही थी। महिला अपनी शिकायत दर्ज कराए जाने के लिए पुलिस के साथ में चलने को हुई तो पति ने घर में कपड़े रह जाने की बात कहकर उसको आवाज लगाई। सोनिया कपड़े लेने के लिए घर के अंदर घुसी।

तभी पहले से ही तमंचा लिए खड़े पति ने सोनिया के माथे पर गोली मार दी। गोली लगते ही सोनिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस कुछ समझती, उससे पहले ही गंगा सिंह भाग निकला। पुलिस की मौजूदगी में हुई हत्या की खबर से विभाग में खलबली मच गई। एसएसपी शैलेश पांडेय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया जिस समय वारदात हुई, उस समय पुलिस घर के बाहर खड़ी हुई थी। महिला और उसके पति के बीच विवाद हुआ था। उसके चलते ही घर के अंदर पति ने महिला की हत्या कर दी। जिस प्रेमी के साथ पहले महिला गई थी, वह अभी जेल में है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस और एसओजी के साथ-साथ रिफाइनरी सर्किल की पुलिस टीम को लगाया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.