हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में पिछले एक सप्ताह से मौसम में तेजी से बदलाव आया है। दिन का तापमान बढ़ता जा रहा है वहीं रात में सर्दी बरकरार है। बदलते मौसम में बच्चों में सर्दी-जुकाम और निमोनिया की शिकायत बढ़ गई हैं। गर्मी का एहसास होने पर घरों में चलाए जा रहे पंखे बीमारी को बढ़ावा दे रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. गिरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि बदलते मौसम में पंखे की हवा खाने से परहेज करना चाहिए। दिन में तापमान अधिक होने से गर्म कपड़े पहने से लोग बच रहे हैं। वहीं सूरज ढलते ही तापमान कम होने से सर्दी का एहसास होने लगता है। ऐसे में लापरवाही बरती तो दवा खानी पड़ सकती हैं। बदलते मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को गर्म कपड़े अवश्य पहनाएं। इनकी बीमारी से लड़ने की क्षमता कम होती है। पारा चढ़ते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। मच्छर 25-30 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर पनपने लगते हैं। मच्छर पनपने की मुख्य वजह गंदगी, कूड़े के ढेर, सिल्ट और कूड़े से पटी नालियां हैं। पालिका प्रशासन ने कीटनाशक दवा का छिड़काव नहीं कराया तो गर्मियों में मच्छर जीना दुश्वार कर सकते हैं। इससे मलेरिया और डेंगू का खतरा भी बढ़ सकता है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
