हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ग्रामीणों द्वारा विकास कार्य न कराने की शिकायत करना भाजपा के एक पार्षद को इतना नागवार गुजरा कि उसने अपनी ही पार्टी के सांसद व विधायक के कार्यों पर सवाल उठा दिए। गुस्साए पार्षद ने ग्रामीण से कहा कि मैंने क्या तुम्हारे क्षेत्र में विकास कार्य कराने का ठेका ले लिया है। पार्षद ने आगे कहा कि विधायक सांसद कुछ काम नहीं कर रहे, उनकी शिकायत क्यों नहीं करते। फिर विकास न कराने की धमकी दी। सोशल मीडिया पर यह आडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है। विधानसभा क्षेत्र गोवर्धन व नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 महोली प्रथम के अंतर्गत आने वाले गांव मुकुंदपुर में श्मशान घाट के निर्माण और सुविधाओं की मांग को लेकर पार्षद व ग्रामीणों में विवाद गहरा गया है। एक अगस्त को हुई बारिश के बीच मुकुंदपुर में तिरपाल टांगकर अंत्येष्टि किए जाने का मामला प्रकाश में आया था। अंत्येष्टि का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हाे गया। ग्रामीणों ने नगर निगम व जिला प्रशासन में मामले की शिकायत करते हुए श्मशान स्थल पर टिनशेड या हाल बनवाए जाने की मांग की। पार्षद पर भी विकास न कराने के आरोप लगाए। इसे लेकर पार्षद और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक का आडियो प्रसारित हुआ। इस संबंध में पार्षद जितेंद्र का कहना है कि विकास कार्य कराने के बाद भी विकास न कराने के आरोप से दुख हुआ है। ग्रामीणों ने मुझसे कभी भी श्मशान के निर्माण कार्य के लिए नहीं कहा। श्मशान के टिनशेड के लिए 9.77 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कराया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
