• Fri. Nov 27th, 2026

कोसीकलां, गोवर्धन और भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के बदलेंगे दिन, हवाई अड्डे जैसी मिलेगी सुविधा

Byvijay.singhal1233

Feb 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा जिले में कोसीकलां, गोवर्धन, भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के दिन जल्द बदलेंगे। इन स्टेशन का चयन अमृत भारत स्टेशन योजना में किया गया है। इन स्टेशनों के जीर्णोद्धार के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में विकास का खाका खींचा जा रहा है। रेलवे भी श्रद्धालुओं के लिए ज्यादा से ज्यादा सुविधा विकसित कर रही है।कोसीकलां, भूतेश्वर, गोवर्धन रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत स्टेशन योजना में किया गया है। इन स्टेशन पर सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। वेटिंग रूम, कार्यालय में फर्नीचर बेहतर किया जाएगा। प्लेटफार्म पर बैठने की सुविधा अच्छी होगी। पेयजल और शौचालयों की सुविधाएं पहले से बेहतर की जाएंगी। मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्णा जन्माष्टमी, हरियाली तीज, होली समेत कई बड़े आयोजन होते हैं। स्टेशनों पर पैर रखने तक का स्थान नहीं मिल पाता है। यात्रियों के लिए व्यवस्थाएं कम न पड़ें, इसके दृष्टिगत विकास किया जाएगा। आवश्यकतानुसार लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ियां लगाई जा सकती है।पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि भूतेश्वर, गोवर्धन, कोसीकलां रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में विकास होना है। यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा देने का प्रयास कियाय जा रहा है। गोवर्धन की परिक्रमा लगाने वाले श्रद्धालुओं के लिए गोवर्धन स्टेशन महत्व रखता है। मुणिया पूर्णिमा, गोवर्धन पूजा, शरद पूर्णिमा आदि पर श्रद्धालुओं की लाइन लगती है। राजस्थान से आने वाले श्रद्धालु ट्रेन के माध्यम से गोवर्धन आसानी से पहुंचते है।
7455095736
बदलेंगे। इन स्टेशन का चयन अमृत भारत स्टेशन योजना में किया गया है। इन स्टेशनों के जीर्णोद्धार के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में विकास का खाका खींचा जा रहा है। रेलवे भी श्रद्धालुओं के लिए ज्यादा से ज्यादा सुविधा विकसित कर रही है।कोसीकलां, भूतेश्वर, गोवर्धन रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत स्टेशन योजना में किया गया है। इन स्टेशन पर सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। वेटिंग रूम, कार्यालय में फर्नीचर बेहतर किया जाएगा। प्लेटफार्म पर बैठने की सुविधा अच्छी होगी। पेयजल और शौचालयों की सुविधाएं पहले से बेहतर की जाएंगी। मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्णा जन्माष्टमी, हरियाली तीज, होली समेत कई बड़े आयोजन होते हैं। स्टेशनों पर पैर रखने तक का स्थान नहीं मिल पाता है। यात्रियों के लिए व्यवस्थाएं कम न पड़ें, इसके दृष्टिगत विकास किया जाएगा। आवश्यकतानुसार लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ियां लगाई जा सकती है।पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि भूतेश्वर, गोवर्धन, कोसीकलां रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में विकास होना है। यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा देने का प्रयास कियाय जा रहा है। गोवर्धन की परिक्रमा लगाने वाले श्रद्धालुओं के लिए गोवर्धन स्टेशन महत्व रखता है। मुणिया पूर्णिमा, गोवर्धन पूजा, शरद पूर्णिमा आदि पर श्रद्धालुओं की लाइन लगती है। राजस्थान से आने वाले श्रद्धालु ट्रेन के माध्यम से गोवर्धन आसानी से पहुंचते है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.