हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव अडींग में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर अडींग चौकी प्रभारी प्रदीप भदौरिया ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई की। हालांकि मृतका के परिजन ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका की पहचान ओमवती (25) पुत्री भूदेव निवासी अडींग के रूप में हुई है। उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व जलेसर निवासी टीटू के साथ कोर्ट मैरिज के माध्यम से हुई थी। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब सात बजे पति टीटू ओमवती को अडींग स्थित बैंक के पास छोड़कर चला गया। उस समय उसकी हालत गंभीर थी। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता भूदेव ने बताया कि उनकी बेटी की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई कराई। पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
