हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि महानगर समस्त डलावघरों व गार्बेज बल्नरेबल प्वाइंट (जीवीपी) से रोजना सुबह 8 बजे से पूर्व कूड़ा उठ जाना चाहिए। नगर आयुक्त ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त ने सफाई कार्य की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सफाई निरीक्षक अपने-अपने वार्डों के अंतर्गत आने वाले समस्त डलाव घरों को चिन्हित कर उनकी नियमित एवं समयबद्ध सफाई सुनिश्चित करें। यदि कार्य के दौरान किसी प्रकार की समस्या आती है तो तत्काल अवगत कराया जाए, किंतु सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी चिन्हित डलाव घरों का सटीक लोकेशन सहित विस्तृत विवरण एक्सेल शीट में तैयार किया जाए। साथ ही प्रत्येक स्थल की सफाई की वर्तमान स्थिति एवं नियमित अद्यतन जानकारी भी अंकित की जाए, जिसकी समीक्षा वे स्वयं करेंगे। नगर आयुक्त ने सफाई कर्मियों की उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी सफाई कर्मी लॉग बुक, उपस्थिति पंजिका, निर्धारित यूनिफॉर्म एवं पहचान पत्र (आईडी कार्ड) के साथ कार्यस्थल पर उपस्थित रहें, जिससे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था किसी भी प्रकार से प्रभावित न हो।नगर आयुक्त ने नेचर किंग कंपनी के प्रतिनिधि को भी बैठक में तलब कर निर्देश दिए कि सभी चिन्हित डलाव घरों की सफाई एवं कूड़ा उठान प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से पूर्व सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयसीमा का पालन न होने अथवा लापरवाही पाए जाने पर कंपनी के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर नगर आयुक्त सुनीता कुमारी, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, सहायक नगर आयुक्त नीरज शर्मा, मथुरा-वृंदावन क्षेत्र के समस्त सफाई निरीक्षक तथा स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) की टीम उपस्थित रही।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
