• Wed. Aug 5th, 2026

पीडब्ल्यूडी में हुए स्थानांतरण, अधिकारियों के कृपापात्र लिपिक हटाए

ByVijay Singhal

Aug 5, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एक वर्ष पहले लोक निर्माण विभाग में पदोन्नति के होने पर स्थानांतरण के बाद भी अपने अपने जनपद में जमे लिपिकों के प्रकरण को आगरा मंडल के मुख्य अभियंता एनके यादव ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने आगरा मंडल के आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद और मथुरा के 50 लिपिकों को तुरंत कार्य मुक्त करने के आदेश संबंधित खंडों के अधिशासी अभियंताओं को दिए हैं। इनमें आधा दर्जन लिपिक मथुरा के दोनों खंडों के शामिल हैं। इससे पीडब्ल्यूडी के लिपिकों में हड़कंप मचा हुआ है। क्योंकि शासन से स्थानांतरण होने के बाद इन लिपिकों को अधिशासी अभियंताओं ने कर्मचारियों की कमी दिखाते हुए इनका स्थानांतरण उस समय रूकवा दिया था। लोक निर्माण विभाग लखनऊ के वरिष्ठ स्टाफ आफीसर मथुरा के प्रांतीय खंड के गोपाल प्रसाद को निर्माण खंड 3 मैनपुरी, निर्माण खंड एक के अशोक कुमार को निर्माण खंड 2 फिरोजाबाद, प्रांतीय खंड के विवेक कुमार गुप्ता को निर्माण खंड 2 फिरोजाबाद, निर्माण खंड एक के अमित कुमार को अस्थाई खंड फिरोजाबाद, प्रांतीय खंड से नवीन कुमार को निर्माण खंड 3 इटावा को स्थानांतरण कर दिया है। आगरा के अधीक्षण अभियंता एनके यादव ने सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि उक्त कर्मचारी अपने स्थानांतरण वाले कार्य स्थल पर तुरंत कार्य ग्रहण करते हुए इसकी सूचना संबंधित अधिशासी अभियंता के माध्यम से उनके कार्यालय को उपलब्ध करायें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.