हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह की प्रथम पुण्य तिथि पर सामाजिक समरसता अभियान चलाया गया। जिसमें रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत चौधरी ने राया,गौसना, नगला पोला, सिहोरा, महावन, बलदेव के गांवों में कार्यकर्ताओं से मिलकर अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा देश में अनुसूचित जाति एवं गरीब लोगों के साथ अन्याय किया जा रहा है। देश को जातियों में बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की सरकार किसानों का शोषण कर रही है। किसानों ने एम एस पी को लेकर आंदोलन किया था। जिसमें किसानों की कोई सुनवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि एम एस पी कानून किसानों के हित में छः प्रतिशत ही है वाकी नुकसान दायक है। आलु की फसल को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार आलु की फसल का समर्थन मूल्य घोषित नहीं किया जाता। सरकार को किसान के हित के लिए 1200 से 1400 तक का समर्थन मूल्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर का मजदूर मजदूरी के लिए भटकता रहता है। उसके लिए मनरेगा की तर्ज पर शहर में भी काम मिलना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन रालोद जिलाध्यक्ष राजपाल भरगंर ने किया। कार्यक्रम में इस दौरान पूर्व विधायक नबाव सिंह, रामवीर भरगंर,अनूप चौधरी,रामरस पौनिया, योगेश द्विवेदी, हरवीर चौधरी, डाक्टर सतीश चन्द्र,अतुल सिसौदिया,चंदन चौहान, हेमराज सिंह अमित, बच्चन पहलवान, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
