हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन की परिकमा मार्ग स्थित वेदांती आश्रम में एक बाबा पर जानलेवा हमले करने मामले में पुलिस ने एक आरोपी साधुवेशधारी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि वारदात में शामिल दो नामजद सहित आठ लोगों की तलाश जारी है। पुलिस ने गाजीपुर के सैदपुर, भीमापार निवासी भगवानदास उर्फ भोला उर्फ प्रदीप कुमार को गुरुकुल स्कूल के समीप रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस साधुवेशधारी आरोपी के साथी ओमवीर, उमेश एवं छह अज्ञात की पहचान कर उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी जा रही है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि 31 जुलाई की शाम को परिक्रमा मार्ग स्थित देवराह बाबा जीव जंतु कल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट वेदांती आश्रम में स्वामी राम अखंड दास को गालीगलौज करते हुए जानलेवा हमला गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनके बचाव में आए विष्णुदास महाराज की भी पिटाई और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में बाबा के शिष्य रामकृष्ण दास ने दो अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में जानलेवा हमले के आरोप में भगवान दास को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
