हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन ब्रॉडगेज रेल परियोजना के रद्द होने के बाद इस रेल मार्ग पर शुरू हुई फोरलेन रोड निर्माण की परियोजना को अब गति मिलनी शुरू हो गई है। विगत दिनों प्रशासन एवं राजस्व विभाग ने इस भूमि का सर्किल दरों पर मूल्यांकन कर रेलवे को भेजा था। इसमें सड़क के लिए प्रस्तावित 35.5706 हेक्टेयर भूमि के लिए 471 करोड़ रुपये मूल्यांकन किया था। इस मूल्यांकन रिपोर्ट पर रेलवे ने प्रशासन को पत्र भेजकर भूमि अधिग्रहण के दो प्रस्ताव सुझाए हैं। उत्तर मध्य रेलवे आगरा के वरिष्ठ मंडल अभियंता/वन ने प्रशासन को भेजे पत्र में पहला प्रस्ताव भूमि को 35 वर्ष की लीज पर लेने एवं दूसरा प्रस्ताव भूमि के बदले रेलवे के लिए भूमि हस्तांतरण करने का दिया है। इसके लिए रेलवे ने प्रदेश में आठ जगह पर अपनी निर्माणाधीन परियोजनाओं के लिए जरूरी भूमि की सूची भी प्रशासन को भेजी है। रेलवे लाइन पर लोक निर्माण विभाग द्वारा 200 करोड़ रुपये से 12 किमी लंबा फोरलेन रोड बनाना प्रस्तावित है। इसके निर्माण में भूमि हस्तांतरण बड़ी बाधा बना हुआ है। इस कार्य में तेजी आने से अब इस सड़क परियोजना के निर्माण की उम्मीद तेज होने लगी है। इसके निर्माण के बाद शहर का बड़ा ट्रैफिक इस रास्ते पर डायवर्ट हो सकेगा। इससे भीड़-भाड़ एवं जाम के हालात में सुधार हो जाएगा। गुलवीर सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने बताया, रेलवे को मथुरा-वृंदावन रेललाइन की 35.5706 हेक्टेयर भूमि के लिए 471 करोड़ रुपये का मूल्यांकन कर प्रस्ताव भेजा था। रेलवे ने इस भूमि को 35 वर्ष की लीज पर लेने या भूमि के बदले भूमि देने के दो प्रस्ताव भेजे हैं। इन पर शासन-प्रशासन को निर्णय लेना है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
