• Sun. Aug 2nd, 2026

एक लाख का इनामी डकैत हरियाणा में गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Aug 2, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर थाना क्षेत्र के टैंटीगांव में 23 अप्रैल की व्यापारी के घर पर डकैती डालने वाले एक लाख रुपये के इनामी बदमाश शंकर उर्फ पहलवान को हरियाणा के पलवल क्षेत्र की हथीन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वी-वारंट पर अब मथुरा पुलिस उसे यहां लेकर आएगी। नकाबपोश बदमाश 23 अप्रैल की व्यवसायी अजय अग्रवाल के घर में घुस गए थे। उन्होंने घर में मौजूद लोगों को धमकाकर करीब 30 लाख रुपये की नकदी और जेवरात लूट लिए थे। इस घटना के बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। सात मई को राजस्थान के भरतपुर निवासी धर्मवीर उर्फ लंबू और अलवर निवासी राजेंद्र उर्फ पप्पू को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया था, जबकि पहलवान उर्फ शंकर, शेरसिंह और धारा भाग गए थे। मथुरा पुलिस ने तीनों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित किया है। इसमें पहलवान उर्फ शंकर को बीते हथीन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि हथीन पुलिस से संपर्क किया है और वी-वारंट पर उसे यहां लेकर आएंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.