• Mon. Jul 27th, 2026

मथुरा के कस्वा मांट राजा में सरकारी जमीन से हटाया अवैध मंदिर

ByVijay Singhal

Jul 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट राजा ग्राम पंचायत क्षेत्र में सरकारी जमीन पर रातों-रात बनाए गए एक अवैध मंदिर पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। राया रोड स्थित पेट्रोल पंप के पीछे सरकारी भूमि पर किए गए इस कब्जे को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हटा दिया। कार्रवाई के दौरान जेसीबी से मंदिर के चबूतरे को ध्वस्त कर दिया गया, वहीं किसी भी प्रकार के अनादर से बचाने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मूर्तियों को अपने साथ ले गई। राया रोड पर पेट्रोल पंप के पीछे स्थित सरकारी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से मांट राजा निवासी शिव नारायण तिवारी ने एक ही रात में मंदिर का निर्माण करा दिया था। रातों-रात सरकारी भूमि पर मंदिर बनने से इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था। सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए इस मंदिर की शिकायत मांट राजा के ही निवासी मुकेश तिवारी ने प्रशासन से की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व और पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उप निरीक्षक अवधेश कुमार, राजस्व निरीक्षक हीरालाल और क्षेत्रीय लेखपाल नरेंद्र मधुर की मौजूदगी में टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बिना किसी बड़े विरोध के पूरी मुस्तैदी के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। पहले मंदिर में स्थापित मूर्तियों को पूरे आदर और सुरक्षा के साथ हटाया गया, जिसके बाद जेसीबी की मदद से अवैध रूप से बने चबूतरे को जमींदोज कर दिया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.