• Mon. Feb 16th, 2026

मथुरा। राष्ट्रीय लोक अदालत में 278200 वादों का निस्तार

ByVijay Singhal

Feb 12, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा श्री राजीव भारती जी द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय डा० विदुषी सिंह, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण, मथुरा श्री रणधीर सिंह, अध्यक्ष उपभोक्ता फोरम श्री नवनीत कुमार, अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत श्री विमल प्रकाश शुक्ला, नोडल अधिकारी / अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अभिषेक पाण्डेय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्रीमती नीरू शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री उत्सव गौरव राज सहित समस्त न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी अधिवक्ता बैंक/ मोबाइल / फाइनेन्स कम्पनियों के अधिकारी, वादकारी, पराविधिक स्वयंसेवक आदि उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ माननीय जनपद न्यायाधीश, मथुरा श्री राजीव भारती जी द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला मुख्यालय, कलेक्ट्रेट, तहसील स्तर पर कुल 334090 वाद निस्तारण हेतु नियत किये गये, जिनमें से 278200 वादों का निस्तारण किया गया। श्री राजीव भारती, जनपद न्यायाधीश, मथुरा द्वारा 44 सिविल वाद व 01 फौजदारी वाद का निस्तारण किया गया। डा० विदुषी सिंह, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय मथुरा द्वारा 56 पारिवारिक वाद तथा श्री अरविन्द कुमार शुक्ला, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, मथुरा द्वारा 29 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। वैवाहिक वादों से सम्बंधित गठित पीठ द्वारा प्री-लिटिगेशन 03 प्रार्थनापत्रों का निस्तारण किया गया। डा० विदुषी सिंह, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय मथुरा तथा श्री अरविन्द कुमार शुक्ला, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय मथुरा द्वारा 09 वैवाहिक जोड़ों के मध्य उत्पन्न हुए विवाद को समाप्त किया गया तथा न्यायालय के समक्ष पति-पत्नी ने एक दूसरे को माला पहनाकर अपने नये जीवन का शुभारम्भ किया। इन 09 वैवाहिक जोड़ों को डा० विदुषी सिंह, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय मथुरा द्वारा अपना आशीषवचन दिया गया। मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों में श्री रणधीर सिंह, पीठासीन अधिकारी, मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण मथुरा द्वारा मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों से सम्बंधित 76 वादों का निस्तारण कर मु0 5,40,68,500/- की प्रतिकर राशि पीडित पक्षकारों को दिलाये जाने के आदेश पारित किये गये तथा 02 प्रकीर्ण वादों का निस्तारण किया गया। फौजदारी न्यायालयों द्वारा फौजदारी से सम्बंधित 22357 वादों का निस्तारण कर मु0 18,11,090 /- रूपये का अर्थदण्ड वसूला गया। चेक बाउन्स के वादों से सम्बंधित 105 वादों का निस्तारण कर मु0 2,34,75,412 /- रुपये का भुगतान पक्षकारों को करने के आदेश पारित किये गये।60 व्यवहारिक वाद, 99 विद्युत अधिनियम वाद, 345 विद्युत अधिनियम अंतिम आख्या, 55 अंतिम आख्या, 14 उपभोक्ता फोरम वाद 09 आर्बिट्रेशन वाद, 08 श्रम वाद तथा 50 अन्य प्रकार के वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंको, मोबाइल कम्पनियों द्वारा निस्तारण हेतु लगाये गये प्री-लिटिगेशन वादों में 1167 वादों का निस्तारण कर 2,60,19,639 /- रूपये वसूले गये। राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित बैंकों / मोबाइल व फाइनेन्स कम्पनियों की स्टॉलों पर जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा जाकर पक्षकारों को व्यक्तिगत रूप से सुना गया तथा पक्षकारों के मामलों के निस्तारण हेतु उपस्थित बैंक अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये। जिला व तहसील स्तर पर स्थापित प्रशासनिक न्यायालयों/विभागों द्वारा प्री-लिटिगेशन स्तर पर 253720 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के अंत में नोडल अधिकारी / अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मथुरा श्री अभिषेक पाण्डेय तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्रीमती नीरू शर्मा द्वारा उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.