हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा के फरह में भांजी का भात देने से पांच दिन पहले ही फरह के गांव मेघपुर में सगे भाई और एक अन्य के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। छत के सहारे घरों में घुसे चोरों ने 12.70 लाख रुपये की नकदी और जेवरात चुरा लिए। फरह पुलिस ने जानकारी जुटाकर केवल कोरम पूरा कर दिया। अभी तक इन मकान स्वामियों का मुकदमा तक दर्ज नहीं किया। थाना फरह के गांव मेघपुर निवासी चौब सिंह और केशव दोनों सगे भाई हैं। इनकी भांजी की शादी 15 फरवरी को है। 14 फरवरी को दोनों भाइयों को भात लेकर नवीपुर जाना था। इसके लिए दोनों भाई भात देने के लिए सामान भी एकत्रित कर रहे थे। भात देने दोनों भाई जाते, उससे पहले ही बुधवार की देर रात छत के सहारे घुसे चोरों ने बक्से में रखे 6.70 लाख रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। सुबह जागने पर दोनों भाइयों का इसका पता चल सका।
पड़ोस में रहने वाले कीर्ति के घर में घुसे चोर दो लाख रुपये नकद और चार लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। फरह पुलिस ने जानकारी जुटाई, पर कोई भी कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। केशव ने थाने में तहरीर भी दी है, पर अभी तक कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पीड़ित ने बताया कि भांजी के भात के लिए तैयारी कर रहे थे, पर चोरों ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजकमल सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है, पर अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि चोरी की वारदातों का खुलासा के संग ही इन पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाएगा। ऐसे थाना फरह के प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
