• Fri. Nov 27th, 2026

महावन में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, हुआ पथराव, एक व्यक्ति लहुलुहान; पुलिस जांच में जुटी

Byvijay.singhal1233

Feb 11, 2023
Spread the love

Table of Contents

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल

मथुरा। महावन थाने के पीछे व्यापारिन मोहल्ला में दोपहर बाद करीब तीन बजे मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों में मारपीट हो गई। झगड़ा बढ़ते-बढ़ते दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। जिसमें एक व्यक्ति लहूलुहान हो गया। लोगों ने मारपीट की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घायल के भाई सलीम ने बताया शुक्रवार दोपहर लगभग तीन बजे सलामुद्दीन पुत्र हाजी इमामुद्दीन अपने घर के अंदर निमाज आदा कर आराम कर रहे थे तभी दूसरा पक्ष महावन चेयरमैन हाजी चुन्नू एवं उनके लड़के उनके घर के अंदर घुस गये चारपाई पर लेट रहे सलामुद्दीन को खींच लिया उनके ऊपर लाठियों से प्रहार कर दिया जिसमें सलामुद्दीन लहुलुहान हो गए चारों तरफ चीख पुकार मचने लगी ईंट पत्थर का पथराव होने लगा महावन बलदेव रोड़ खाली हो गया दोनों तरफ रोड़ जाम हो गया यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उन्होंने बताया कि बीस वर्ष से जमीन का विवाद चल रहा है। जिसे लेकर कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है। आएं दिन धमकी भी दी जाती हैं। घटना की जानकारी मिलते ही महावन पुलिस मौके पर पहुंची। घायल सलामुद्दीन को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। थाना निरीक्षक मोहित तोमर ने बताया कि घायल को उपचार के लिए भेजा गया है। अभी तक कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.