• Fri. Nov 27th, 2026

गोवर्धन।बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में शटर तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

Byvijay.singhal1233

Feb 11, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। गोवर्धन कस्बा के सौंख अड्डे के समीप बैंक ऑफ बड़ौदा गोवर्धन शाखा को नकाबपोश बदमाशों ने बीती रात शटर तोड़कर चोरी का प्रयास किया। एक बदमाश बैंक के अंदर टॉर्च जलाकर कैश काउंटर और फील्ड ऑफिसर के कैंपस में कागजात खंगालता सीसीटीवी में कैद हो गया। बैंक कर्मी बैंक शाखा पहुंचे। शटर और ताले टूटे देख हैरत में पड़ गए। सूचना देकर पुलिस को बुलाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गोवर्धन की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में गुरुवार रात नकाबपोश बदमाशों ने बैंक के ताले और शटर तोड़कर चोरी का प्रयास किया। एक नकाबपोश बदमाश टॉर्च लेकर बैंक में प्रवेश कर कैश काउंटर और फील्ड ऑफिसर के कैंपस में दराज खोलकर कागजात इधर उधर करता सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है। शुक्रवार की सुबह बैंक मेनेजर मनु कुंतल बैंक शाखा पहुंचे। गेट के ताले और शटर टूटी देख हैरत में पड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बैंक के सीसीटीवी खंगाले, सीसीटीवी में एक नकाबपोश बदमाश बैंक कर अंदर कागजातों को इधर उधर टॉर्च लगाकर करता दिखाई दे रहा था। बैंक परिसर में जल रहे विद्युत बल्व और केबिल काट दी। बैंक मैनेजर मनु कुंतल ने बताया की नकाबपोश बदमाशों ने बैंक के ताले और शटर तोड़कर चोरी का प्रयास किया है। बैंक का कागजात व कैश आदि सुरक्षित है। पुलिस को सूचना दी गई है। सीओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा ने बताया की बैंक के ताले तोड़ने की जानकारी मिली थी। बैंक के सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से आरोपियों को शिनाख्त कराई जा रही है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.