हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। बढती हुयी मजबूत आर्थिक व्यवस्था बनी हुयी है। इसमें उत्तर प्रदेश का विशेष योगदान है। उक्त विचार मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने व्यक्त किया। लखनऊ में उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का रिमोट बटन दबाकर शुभारम्भ करने के बाद मा0 प्रधानमंत्री जी ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर उन्होने बनारस से सांसद होने के कारण सभी निवेशको एवं उद्यमियों का स्वागत किया। उन्होने कहा कि उ0प्र0 नें पिछले पॉच साल के भीतर नयी पहचान स्थापित किया है। यहॉ पर उद्योग स्थापित करने के लिए आवश्यक वातावरण का निर्माण हुआ है।
सरकार की नीतियों में बदलाव, बिजली और कनेक्टीविटी में सुधार, आधुनिक इंफ्रास्ट्रेक्चर में बढोत्तरी, प्रदेश में सुशासन राजनैतिक स्थिरता तथा गुडगवर्नेस स्थापित होने से लोगों में विश्वास बढा है। डिजिटल इंफ्रास्ट्रेक्चर में बढोत्तरी हुयी है। भारत विकास देखना चाहता है। इसलिए वर्ष 2023 के राष्ट्रीय बजट में इंफ्रास्ट्रेक्चर के विकास पर व्यय बढाया गया है, इससे इन्वेस्टमेंट के नये मौके सृजित होंगे। खेल, शिक्षा में भी इंवेस्टमेंट के अवसर बढेंगे।
एम.एस.एम.ई. का सशक्त नेटवर्क बना है। भदोही की कालीन और बनारसी सिल्क के अलावा अन्य उत्पाद भी टेक्सटाइल हब में शामिल हुए है। रक्षा क्षेत्र में उ0प्र0 अग्रणीय राज्य बना है। डेयरी, फिशरी, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्र में इंवेस्टमेंट की अपार संभावनाए बनी है।
राष्ट्रीय बजट में भण्डारण क्षमता बढाने के लिए धनराशि की व्यवस्था की गयी है। नेचुरल फार्मिंग के लिए किसानों को ज्यादा संसाधन उपलब्ध कराये जायेंगे। गंगा नदी के दोनों किनारों के पॉच किमी0 के भीतर नेचुरल फार्मिंग शुरू कर दी गयी है। इस वर्ष पूरा विश्व मोटा अनाज वर्ष मना रहा है। यह सुपरफुड है, जिसमें पोषण तत्व अधिक होते है।
विभिन्न क्षेत्र जैसे शिक्षा, खेल, कौशल विकास के लिए गोरखपुर, मेरठ, लखनऊ में विश्वविद्यालय खोले गये है। प्रदेश के चार विश्वविद्यालयों ने नेक ग्रेड प्राप्त कर लिया है। स्टार्टअप में भी उ0प्र0 की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होने उ0प्र0 में कानून व्यवस्था के मद्देनजर निवेशको से अपील कि वे उ0प्र0 में अधिक से अधिक निवेश करें।
प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 32.92 लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट यू0पी0 में आ रहा है, जो लक्ष्य 23 लाख करोड़ से काफी अधिक है। उन्होने कहा कि इंग्लैण्ड, आस्ट्रेलिया, इटली, डेनमार्क, नीदरलैण्ड, जापान जैसे 16 देश इंवेस्टमेंट में आगे आ रहे है। हमारा निर्यात दुगुना हो गया है। खाद्यान्न, दुध, गन्ना के उत्पादन में प्रदेश नम्बर वन है। समारोह को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उद्योगपति कुमार मंगलम बिडला, मुकेश अम्बानी, एस. चन्द्रशेखर, डैनियल मरचेंट ने भी सम्बोधित किया। प्रदेश के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता नन्दी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बीएस इंजीनियरिंग काॅलेज के सभागार में जनपद के उद्यमियों एवं निवेशको के बीच किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चैधरी, जिला अध्यक्ष मधु शर्मा, जिलाधिकारी पुलकित खरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना सहित विभिन्न अधिकारी तथा उद्यमियों ने समारोह का सीधा प्रसारण देंखा। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि इस वर्ष एम.ओ.यू. साइन करके इन्वेस्टमेंट करने वाले सभी उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निराकरण किया जायेंगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में निवेश प्रस्ताव प्राप्त किये जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 10 से 12 फरवरी, 2023 में लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया। इसी श्रृंखला में आज जनपद मथुरा में इन्वेस्टर्स एवं निर्यातक शिखर सम्मेलन के अन्तर्गत जनपद स्तरीय निवेश कुम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके आयोजन का उद्देश्य जनपद में अधिक से अधिक निवेश प्रस्ताव प्राप्त किया जाना तथा निवेशकों की शंकाओं एवं पृच्छाओं का समाधान किया जाना है। जनपद मथुरा कृषि एवं उद्यम प्रधान जनपद है, जनपद में मथुरा रिफाइनरी, पैप्सिको इण्डिया होल्डिंग्स प्रा०लि०, वेकमेट इंण्डिया प्रा०लि०, गिन्नी फिलामेन्ट, वरून वेबरेज, वृन्दावन एग्रो प्रा०लि०, एक्वा प्लम्बिंग प्रा०लि० आदि जैसी कई बड़ी औद्योगिक इकाईयां एवं बड़ी संख्या में लघु उद्यम स्थापित है। जनपद में स्थापित होने वाले उद्योगों हेतु कुशल एवं अकुशल कर्मकारों की उपलब्धा है तथा जनपद में निवेश हेतु बैंकों के माध्यम से सुलभ ऋण सुविधा भी उपलब्ध है।
जनपद के प्रमुख उद्योगों में सैनेटरी फिटिंग्स, इंजीनियरिंग, कृषि यंत्र निर्माण, पैकेजिंग उद्योग, साड़ी उद्योग, प्लास्टिक एवं पीवीसी गुड्स, ठाकुर जी की पोषाक, ज्वैलरी निर्माण आदि है। जनपद में उद्योग विभाग के 04 मिनी औद्योगिक स्थान जैसे बरारी, राया, मॉट एवं बरहाना (कोसीकलां) एवं यूपीसीडा द्वारा विकसित 5 औद्योगिक क्षेत्र- साईट-ए, साईट-बी, औद्योगिक क्षेत्र- कोसीकलां, औद्योगिक क्षेत्र-कोसी कोटवन विस्तार-प्रथम व कोसीकोटवन आई आई डी सी स्थापित है।
जनपद मथुरा रेल मार्ग एवं प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गो एवं अन्य सड़क मार्गो के माध्यम से देश के प्रत्येक भाग से जुड़ा हुआ है। जनपद में यातायात के साधन तथा उद्यम स्थापनार्थ अनुकूल एवं सुलभ वातावरण उपलब्ध है। प्रदेश सरकार द्वारा भी विभिन्न क्षेत्रों में उद्यम स्थापित किये जाने हेतु अनुकूल वातावरण प्रदान किया जा रहा है तथा अनेक प्रकार की सुविधायें तथा सहायता भी प्रदान की जा रही हैं। इस हेतु सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा नवीन नीतियां जारी की गयी है, जिसका प्रजेन्टेशन सम्बन्धित विभागों द्वारा प्रस्तुत किया गया । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ई-मार्केटिंग की सुविधा प्रदान किये जाने हेतु अमेजोन से भी एमओयू साइन किया गया है। इसके अतरिक्त ई.वाई. कंसल्टैन्ट संस्था को भी सहायता किये जाने हेतु नियुक्त किया गया है।
जनपद मथुरा में निवेश करने हेतु देश के विभिन्न प्रान्तों के अलावा यूएई, यू.एस.ए. आदि देशों के निवेशकों द्वारा भी प्रस्ताव प्रस्तुत किये गये हैं। इस प्रकार अभी तक 250 निवेशकों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों जैसे- होटल, उद्योग, डेयरी, चिकित्सा, एजूकेशन, फूड इण्डस्ट्रीज आदि में इकाइयों की स्थापना हेतु रू० लगभग 23791.31 करोड़ के प्रस्ताव प्राप्त हुये है, जिनमें लगभग 50303 व्यक्तियों को रोजगार प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। मेरा आप सबसे निवेदन है कि जनपद एवं प्रदेश के आर्थिक एवं सामाजिक विकास हेतु अधिक से अधिक उद्यमों की स्थापना हेतु आगे आयें, आपको विश्वास दिलाता हॅू कि आप द्वारा जनपद में उद्यम की स्थापना में पूर्णरूपेण सहयोग एवं उचित वातावरण प्रदान किया जायेगा।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के उपलक्ष्य में जनपद स्तरीय निवेश कुम्भ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जनपद के प्रतिष्ठित उद्यमी, निवेशी तथा व्यापारियों को सम्मानित किया गया। रोपो बायोटेक के महेश खण्डेवाल, गिरिराज ओरजेनिक्स के सचिन चतुर्वेदी, एवर टच फिडस के मानवेन्द्र सिंह, अमित डेयरी के सौदान सिंह, होटल पुष्प विलास के आशीष अग्रवाल, वृन्दावन वेलनेस रिसोर्ट के सुनीता सिंह, एवरटच हेल्थ केयर के सुनील कुमार को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह, जिला अध्यक्ष मधु शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, उपायुक्त उद्योग रामेन्द्र कुमार, एमवीडीए सचिव राजेश कुमार, डीपीआरओ किरन चैधरी, डीपीओ डाॅ0 अभिनव मिश्र, समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर नीतू रानी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
