• Mon. Feb 16th, 2026

मथुरा पुलिस मुठभेड़ में बदमाशों को मारी गोली:यमुना एक्सप्रेस-वे पर लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे थे, 2 लुटेरे घायल

ByVijay Singhal

Feb 10, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल

मथुरा में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन लुटेरे को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दो बदमाशों को पैर में गोली लगी है। जबकि एक बदमाश ने सरेंडर कर दिया। घायल बदमाशों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।गुरुवार की रात पहली मुठभेड़ थाना राया क्षेत्र में हुई। यहां पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर अंतरराज्यीय लुटेरा जितेंद्र उर्फ जीतू अपने साथियों के साथ किसी वारदात को अंजाम देने के लिए खड़ा है। पुलिस की टीम पिलखुनी गांव से करीब 500 मीटर आगे एक्सप्रेस-वे की नोएडा से आगरा की तरफ की सर्विस रोड पर पहुंची। यहां पुलिस को देखते ही जीतू ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। जिसकी वजह से जीतू के पैर में गोली लगी। पैर में गोली लगने से घायल जीतू को पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं, जीतू के साथ उसके दो साथी भोली पुत्र चंदा निवासी सिहोरा थाना जमुना पार और प्रिंस निवासी नरेना भरतपुर मौके से भाग गए। पुलिस फरार दोनों लुटेरों की तलाश कर रही है। पुलिस ने घायल बदमाश जीतू के पास से 1 तमंचा, 2 कारतूस,1500 रुपए नगद व लूटा गया मोबाइल बरामद किया। जीतू लूट करने व अवैध रूप से हथियार रखने का अभ्यस्त अपराधी है। इसके खिलाफ जमुना पार थाना में 2,सदर बाजार थाना में 1 और राया में 1 दर्ज किया गया है।

दूसरी, मुठभेड़ गुरुवार की देर रात थाना महावन क्षेत्र में हुई। बल्देव रोड पर HL इंटर कॉलेज के पास पुलिस की मोबाइल लुटेरे लक्ष्मण व अरुण कुमार पुत्र साहब सिंह से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान लक्ष्मण पैर में गोली लगने से घायल हो गया। लक्ष्मण के घायल होते ही अरुण ने खुद को सरेंडर कर दिया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए लक्ष्मण को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, अरुण को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस ने शातिर बदमाशों के पास से 2 तमंचा 2 कारतूस, 1200 रुपए नगद,लूट का मोबाइल व वारदात में प्रयोग की जाने वाली बाइक बरामद की। मुठभेड़ में घायल बदमाश लक्ष्मण के खिलाफ थाना महावन में तीन मुकदमा दर्ज हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.