हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र के गांव टैंटी में शादी समारोह में हुए झगड़े में बाराती की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दूल्हा-दुल्हन खाना खा रहे थे, तभी दूल्हे का दोस्त साथ में बैठ गया। लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे के दोस्त को वहां से जाने को कहा। जिस पर झगड़ा शुरू हो गया। इसी बीच दूल्हे के दोस्त का पिता बीच बचाव करने आया। गुस्से में लड़की पक्ष के लोगों ने उसे बंदूक की बट से बुरी तरह से पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद हत्यारोपी लड़की पक्ष के लोग फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। मामला थाना सुरीर क्षेत्र के गांव टैंटी का है। टैंटी गांव के रहने वाले संजय की बेटी खुशबू और अंशु उर्फ नीता की बुधवार रात को बारात आई थी। खुशबू की शादी गांव शल्ल के रहने वाले राहुल से होनी थी। जबकि नीता से शादी के लिए बिरजू गढ़ी का मनमोहन सिंह बारात लेकर आया था।हरनौल रोड के तुलसी फॉर्म में हंसी-खुशी के माहौल में शादी के कार्यक्रम हो रहे थे। जयमाल के बाद दूल्हा राहुल और दुल्हन खुशबू खाना खा रहे थे। तभी राहुल का दोस्त हिमांशु भी साथ बैठकर खाना खाने लगा। इस पर लड़की पक्ष के लोगों ने हिमांशु को खींचकर खाने पर से उठा दिया। हिमांशु की लड़की पक्ष के लोगों से कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में लड़की पक्ष के लोग हिमांशु को लात-घूसों से पीटने लगे। दूल्हे राहुल ने विरोध किया, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। हिमांशु के साथ मारपीट होता उसके चाचा का बेटा निर्दोष उसे बचाने पहुंचा। इसके बाद भी लड़की पक्ष के लोग नहीं रुके। उन्होंने हिमांशु के साथ ही निर्दोष को भी पीटना शुरू कर दिया। जानकारी पर हिमांशु के पिता सत्यदेव शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने लड़की पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस पर लड़की पक्ष ने हिमांशु और निर्दोष को छोड़ दिया। हमलावरों ने बंदूक की बट से सत्यदेव शर्मा की पीटना शुरू कर दिया। इससे वह बेहोश हो गए। परिजन उनको इलाज के के लिए लेकर गए। रास्ते में सत्यदेव शर्मा ने दम तोड़ दिया। इधर, अनान-फानन में घरातियों ने दोनों दुल्हनों को उनकी ससुराल के लिए विदा कर दिया और मौके से भाग गए। सुबह परिजन सत्यदेव शर्मा के शव और घायलों को लेकर सुरीर कोतवाली पहुंचे। साथ ही मामले की तहरीर दी। पुलिस ने समझा-बुझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले की जांच शुरू की। थाना सुरीर प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकद्दमा दर्ज कर लिया जाएगा। वारदात के बाद आरोपी पक्ष मौके से फरार है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
