हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के सुप्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले में देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। वर्तमान में जनपद में कुल 43 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। तकनीकी या अन्य कारणों से 7 बसें डिपो में खड़ी हैं। मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए आगरा-मथुरा सिटी बस ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) राधा कृष्ण ने ई-बस संचालन कर रही पीएमआई कंपनी के प्रबंधन को एक आधिकारिक पत्र लिखा है। पत्र में मांग की गई है कि मुड़िया मेले की शुरुआत से पहले डिपो में खड़ी सभी बसों को दुरुस्त कर रूट पर उतारा जाए, ताकि बेड़े की सभी बसें पूरी क्षमता के साथ यात्रियों की सेवा में दौड़ सकें। मुड़िया मेले के दौरान मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन के बीच यात्रियों का दबाव कई गुना बढ़ जाता है। एआरएम के अनुसार, सभी 50 ई-बसों के चलने से श्रद्धालुओं को बसों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विशेषकर रेलवे स्टेशनों और प्रमुख बस अड्डों से गोवर्धन जाने वाले यात्रियों को इससे सीधा लाभ मिलेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
