• Sat. Nov 14th, 2026

मथुरा के 70 गांवों के पात्र किसान नहीं देंगे यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स

Byvijay.singhal1233

Jul 4, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट के यमुना एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए अपनी जमीन देने वाले मथुरा के 70 गांवों के किसानों को राहत मिलने जा रही है। एक्सप्रेस-वे का संचालन करने वाली कंपनी ने जेबर के बाद अब उन्हें भी टोल टैक्स में छूट देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यहां भी पात्र किसानों को मुफ्त फास्टैग जारी किए जाएंगे, जिससे वह एक्सप्रेस-वे पर बिना टोल शुल्क दिए आवागमन कर सकेंगे। यमुना एक्सप्रेस-वे का निर्माण वर्ष 2008-09 में हुआ था। इसके लिए मथुरा जनपद के करीब 70 गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई थी। इनमें मांट और महावन तहसील के सर्वाधिक किसान शामिल हैं। लंबे समय से किसान एक्सप्रेस-वे पर टोल में छूट की मांग कर रहे थे। अब कंपनी ने इस दिशा में पहल करते हुए पात्र किसानों को टोल फ्री सुविधा देने का निर्णय लिया है। यमुना एक्सप्रेस-वे के जीएम आनंद ब्रजराज सिंह ने बताया कि जिन किसानों की जमीन एक्सप्रेस-वे निर्माण में अधिग्रहित हुई थी, उन्हें और उनके परिवार को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए जाबरा टोल प्लाजा पर पात्र किसानों की सूची तैयार की जा रही है। फास्टैग बनवाने के लिए किसानों को अपनी अधिग्रहीत जमीन से संबंधित नक्शा-11, वाहन की आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) तथा मतदाता पहचान पत्र जमा करना होगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.