हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल कोतवाली में अपराध निरीक्षक से मिला और देवी इंदुलेखा के विरुद्ध तहरीर दी है। इसमें उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। आरोप है कि उन्होंने ब्रजवासियों के प्रति आपत्तिजनक एवं अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया। इससे ब्रजवासियों की धार्मिक एवं सामाजिक भावनाएं आहत हुई हैं। जितेंद्र सिंह राणा ने प्रशासन से मांग की है कि ब्रजवासियों की भावनाओं को चोट पहुंचाने वाले बयान पर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ब्रज, ब्रजवासियों, ब्रजभाषा, ब्रज की गरिमा के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने का साहस न कर सके। गोविंद ब्रजवासी ने कहा कि ऐसे व्यक्तियों पर समय रहते लगाम लगाना अत्यंत आवश्यक है। दो दिन पहले देवी इंदुलेखा शृंगारवट के समीप यमुना में जलसमाधि के लिए पहुंची थी। उन्होंने ब्रज में मांस, मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की थी। इस दौरान उन्होंने ब्रजवासियों को लेकर भी टिप्पणी की थी, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। तहरीर देने वालों में ज्ञानी सिंह ठाकुर, शैलेंद्र सिंह चौहान, तपेश पाठक, नीरज गौड़, राघव भारद्वाज, विक्की बाबा, नंदकिशोर मुखिया आदि शामिल रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
