हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेला 23 से शुरू होकर 30 जुलाई तक चलेगा। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमरेश कुमार ने बताया कि मेला क्षेत्र को 9 सुपर जोन, 21 जोन और 62 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रकाश व्यवस्था के लिए 1281 एलईडी लाइट, 14 सेमी हाई मास्ट लाइट, एक हाई मास्ट लाइट तथा 212 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 5 खोया-पाया केंद्र, 140 हैंडपंप, 30 पानी के टैंकर, 17 आरओ प्लांट, 25 मोबाइल शौचालय, 3 जनसुविधा केंद्र, 61 पार्किंग स्थल, 22 चिकित्सा शिविर, 16 अस्थायी चिकित्सा सहायता केंद्र, 14 एंबुलेंस, 5 बाइक एंबुलेंस टीमें, 1100 रोडवेज बसें, 19 अग्निशमन वाहन, 3 सीसीटीवी कंट्रोल रूम तथा 9 सब-कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे।डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 में मेले में 1.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी तथा मुड़िया पूर्णिमा मेला-2026 को प्लास्टिक मुक्त मेला बनाया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि 15 जुलाई तक सभी तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं। डीएम ने विद्युत विभाग को क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे बदलने, ट्रांसफार्मरों की फेंसिंग और अतिरिक्त ट्रांसफार्मर उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। साथ ही पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश, पेयजल, शौचालय, रैंप और साइनेज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
