• Sun. Nov 15th, 2026

हल्की बारिश में सफाई के दावों की खुली पोल, जलभराव से परेशानी

Byvijay.singhal1233

Jul 2, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में बारिश ने नगर निगम के सफाई के दावों की पोल खोल दी। शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव हो गया। पीएनजी गैस लाइन के लिए खोदे गए गड्ढों में पानी भर गया, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बीते माह से लगातार नालों की सफाई का अभियान जारी है। बीते दिनों टोरंटो कंपनी ने पीएनजी पाइप लाइन डालने के लिए चंदनवन, डैंपियर नगर समेत कुछ गेट बंद कॉलोनियों में जगह-जगह गड्ढे खोदे थे। पाइप लाइन बिछाने के बाद इन गड्ढों को हल्के हाथ से भर दिया गया। मंगलवार को हुई बारिश में गड्ढों की मिट्टी धंस गई। सड़कों के साइड पर खतरनाक दलदल और गहरे गड्ढे बन गए हैं। राहगीरों और वाहन चालकों को ये गहरे गड्ढे दिखाई नहीं दिए। इससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा नाले चौक होने से चंदनवन, पुष्पांजलि और वार्ड-59 के कुछ हिस्सों में मार्गों पर जलभराव हो गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामगोपाल ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र को 10 सेक्टर बांटकर सफाई का कार्य कराया जा रहा है। बुधवार को भी कई क्षेत्रों में सफाई का कार्य चला और जहां-जहां से जलभराव की शिकायतें मिलती हैं। वहां पर सफाई का कार्य कराया जाता है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.