• Sat. Nov 28th, 2026

गोवर्धन चौराहे पर स्कूटी सवार महिला को घसीटते हुए ले गया कंटेनर चालक

Byvijay.singhal1233

Jun 30, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन चौराहे के निकट हाईवे पर स्कूटी सवार महिला समेत दो लोगों को कंटेनर ने टक्कर मार दी। इस दौरान स्कूटी सवार महिला कंटेनर में फंस गई। चालक उसे स्कूटी समेत कुछ दूरी तक घसीटता ले गया। इसके बाद वाहन छोड़कर भाग गया। पीड़ित महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार, हाईवे थाना क्षेत्र के शंकरपुरी निवासी लक्ष्मी एक युवक के साथ स्कूटी से हाईवे पर जा रहीं थी। इसी दौरान स्कूटी कंटेनर की चपेट में आ गई। टक्कर लगने के बाद युवक हाईवे के दूसरी ओर जाकर गिरा, जबकि महिला कंटेनर में उलझ कर कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने महिला और स्कूटी को सड़क किनारे किया और पुलिस को सूचना दी। सीओ प्रवीण तिवारी ने बताया कि पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। साथ ही महिला के परिजन को सूचना दी गई है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.