हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता कस्बे के ओल्ड जीटी रोड स्थित हनुमान बगीची में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन हवन-यज्ञ और पूर्णाहुति के साथ हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन मंदिर के महंत बाबा गोपालदास के सानिध्य में किया गया। समापन पर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना की गई। महंत बाबा गोपालदास ने बताया कि हनुमान बगीची परिसर में पिछले 14 वर्षों से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। इसके साथ ही विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। उन्होंने आयोजन की सफलता का श्रेय स्थानीय भक्तजनों और समाजसेवियों को दिया। प्रतिनिधि ठाकुर फाल्गुन ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते हैं और समाज में भाईचारा व सौहार्द बढ़ाते हैं। कथा समापन के बाद विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर भजनों और जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर सियाराम बाबा, पूर्व चेयरमैन राजपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह एडवोकेट, त्रिलोकी सभासद, लेखराज सिंह, कलीचरन सभासद, ठाकुर वीरी सिंह सभासद, कंजर डॉक्टर, महिपाल आर्य, विनोद कुमार आर्य, धर्मेंद्र आर्य, महेश शर्मा, नवीन जादौन, प्रमोद राणा, विष्णु, मोहन सिंह, कान्हा, राहुल, पुष्पेंद्र, मक्खन पहलवान, भुर्री पहलवान आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
