हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील क्षेत्र के ग्राम घड़ी सामंता में 13 जून 2026 को हुई युवक की हत्या के मामले में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस मामले में पार्टी के जिला स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाध्यक्ष जितेंद्र कर्दम के नेतृत्व में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष विवेचना की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे पीड़ित परिवार में रोष व्याप्त है तथा मामले की विवेचना पर भी सवाल उठ रहे हैं। बसपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव के कारण कार्रवाई प्रभावित होती दिखाई दे रही है।प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाए तथा समयबद्ध ढंग से न्यायालय में आरोप-पत्र प्रस्तुत किया जाए, जिससे पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके। इस दौरान भाईचारा कमेटी के आगरा मंडल प्रभारी आदि उपस्थित रहे।
7455095736
