हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में करीब आता मानसून स्थानीय लोगों को गर्मी से राहत देने के साथ चिंताएं भी ला आ रहा है। राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों की लापरवाही से राजमार्ग पर बाईपास तिराहे से लेकर बठैन गेट तक दोनों ओर बने नाले पर लगे स्लैब जगह-जगह टूटे पड़े है। कई जगह ऐसे हैं जहां से लोगों की आवाजाही बराबर बनी रहती है। इसके चलते लोगों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों के आने-जाने में भी खतरा बना रहता है। तांगड़ा निवासी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि कई जगह स्लैब टूटे हुए हैं। बड़े लोग तो किसी तरह से चले जाते हैं लेकिन बच्चों को नाले में गिरने का डर बना रहता है। सर्विस लाइन पर बठैन गेट फ्लाईओवर, बाईपास पर फुट ओवरब्रिज के नीचे भी सड़क जर्जर है। मामूली सी बारिश में जलभराव हो जाता है। नाला क्षतिग्रस्त और टूटे स्लैबो पर कोई चेतावनी या सूचना बोर्ड नहीं लगा हुआ है। ऐसे में हादसे का खतरा है। जबकि नियम यह है कि संवेदनशील जगहों पर चेतावनी या सूचना बोर्ड जरूर लगाया जाना चाहिए। ताकि राहगीर बोर्ड देखकर सतर्कता के साथ सफर करें और किसी भी अप्रिय घटना या जनहानि को समय रहते रोका जा सके। एसडीएम/ईओ अखिलेश कुमार ने बताया कि राजमार्ग पर टूटे पड़े स्लैब और नाले की सफाई के लिए राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया जाएगा। जिससे बारिश से पूर्व नाले को ढंकवा दिया जाए। ताकि दुर्घटनाएं न हों।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
