हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन की मानसी गंगा में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मानसी गंगा में स्नान करने के दौरान 11 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अविनाश के रूप में हुई है, जो करौली का निवासी था। हादसे की सूचना मिलते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी के अनुसार, अविनाश अपने दोस्तों के साथ गोवर्धन परिक्रमा के लिए आया था। परिक्रमा के बाद वह मानसी गंगा में स्नान करने उतरा। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मानसी गंगा घाट पर भी शोक का माहौल छा गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं से अपील की है कि मानसी गंगा में स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतें और बच्चों को अकेले पानी में न उतरने दें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
