• Sat. Jun 27th, 2026

या हुसैन की सदाओं के बीच कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किए ताजिये

ByVijay Singhal

Jun 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुहर्रम कमेटी शहर व सदर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के तहत जयसिंहपुरा से दोपहर करीब दो बजे दिलशाद खान के नेतृत्व में अलम का जुलूस निकाला गया। इसके साथ ही शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से निकले ताजिये निर्धारित मार्गों से होते हुए भरतपुर गेट पर एकत्र हुए। जुलूस मार्ग पर विभिन्न संगठनों ने शरबत, खीर, हलवा, जर्दा, पूरी-सब्जी आदि का वितरण किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारी निगरानी करते रहे। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष भूरा शेख, सचिव अबरार खान वारसी और उपाध्यक्ष जहीर अब्बास जैदी ने बताया कि सौंख रोड, डीग दरवाजा, शाही मस्जिद ईदगाह, मटिया गेट, मंडी रामदास, ठेक नारनौल, घीया मंडी, दरेसी और मनोहरपुरा सहित विभिन्न क्षेत्रों से निकले ताजिये भरतपुर गेट पर पहुंचे। यहां से सभी कोतवाली रोड, होली गेट, छत्ता बाजार, स्वामी घाट, चौक बाजार और जामा मस्जिद के सामने से होते हुए वृंदावन गेट स्थित करबला शरीफ पहुंचे। यहां ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान हाजी सूफी सईद हसन, बबलू कुरैशी, डॉ. शबनम कुरैशी, शारिक अली, आरिफ कुरैशी, कासिम गाजी, बदले खलीफा, आबिद हुसैन, तनवीर अहमद, मंसूर अली आदि शामिल रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.