हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर मेंसोशल मीडिया का क्रेज आज के दौर में किस कदर लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, इसका एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला अपने पति और घर-बार को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। हद तो तब हो गई जब लोकलाज की परवाह किए बिना अब वह अपने प्रेमी के साथ सोशल मीडिया पर लगातार रील्स बनाकर अपलोड कर रही है।पीड़ित पति ने अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। अलीगढ़ जिले के एक युवक का आरोप है कि उसकी शादी 6 दिसंबर 2020 को कोरोना काल में होशियारपुर (पंजाब) की युवती के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उनकी पत्नी का संपर्क सुरीर क्षेत्र के एक युवक के साथ हो गया। 12 जून 2025 को मौका पाकर पत्नी अपने प्रेमी के युवक के साथ भाग गई। उसके मायके वाले 25 जुलाई 2025 को क्षमा मागंते हुए उसे घर छोड़ गए थे। करीब तीन माह पहले उनकी पत्नी पुनः अपने प्रेमी युवक के साथ भाग गई। इस मामले में मोड़ तब आया जब पीड़ित पति ने अपनी पत्नी का फेसबुक अकाउंट चेक किया। पति के होश तब उड़ गए जब उसने देखा कि घर से भागी पत्नी अपने प्रेमी के साथ नए-नए गानों पर रील्स बनाकर पोस्ट कर रही है। पुलिस को भेजे शिकायती पत्र में पत्नी और उसके प्रेमी की फेसबुक रील्स के स्क्रीनशॉट शामिल हैं। थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
