हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर में दो नाबालिग बहनों का बाल विवाह होने से पहले रोक दिया गया है। हैदराबाद में पिता के पास रह रहीं सुरीर थाना क्षेत्र की दोनों नाबालिग बहनों को चाइल्ड लाइन ने अपनी निगरानी में लेकर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है। जहां स्वजन समेत उनकी बाल कल्याण समिति के समक्ष काउंसलिग कराई जा रही है।चाइल्ड लाइन को गुप्त सूचना मिली थी कि सुरीर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग दो सगी बहनों की शादी थाना छाता क्षेत्र के एक गांव के सगे भाइयों के साथ तय हुई है। जिनकी अगले महीने 7 जुलाई को शादी होनी है। जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। सूचना पर चाइल्ड लाइन की टीम ने सुरीर थाना क्षेत्र स्थित उनके घर पर जाकर जानकारी की तो पता चला कि जिन लड़कियों की शादी होनी है। बह दोनों बहनें फिलहाल हैदराबाद में रह रहे अपने पिता के पास हैं। निकट स्वजन से पूछताछ की तो उन्होंने चाइल्ड लाइन टीम के सामने इस बारे में कोई भी जानकारी होने से अनभिज्ञता व्यक्त की। बताया गया कि इसके बाद टीम ने मामले में हैदराबाद चाइल्ड लाइन टीम से संपर्क किया। बताया गया कि हैदराबाद चाइल्ड लाइन टीम ने दोनों नाबालिग बहनों को अपनी निगरानी में लेकर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है। जहां बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर उनकी काउंसलिंग की जा रही है। सुरीर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में जांच के लिए चाइल्ड लाइन की एक टीम आई थी।
