• Tue. Jun 23rd, 2026

गोवर्धन पुलिस ने डकैती की साजिश बनाते 5 बदमाश दबोचे

ByVijay Singhal

Jun 23, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन थाना पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, चाकू, सब्बल, प्लास, पेचकस, टॉर्च, मोबाइल फोन व नकदी बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर को सोमवार तड़के करीब 2:15 बजे सूचना मिली कि सकीतरा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के पास सुनसान जगह में कुछ लोग डकैती की साजिश रच रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहपुर, डींग राजस्थान निवासी दीपक, गोवर्धन निवासी राकेश, सोनू, हर्षित मित्तल, रतन उर्फ टल्लू के रूप में हुई है। दीपक के पास से तमंचा, कारतूस व नकदी, राकेश से चाकू, मोबाइल व नकदी, सोनू से सब्बल, टॉर्च, मोबाइल व नकदी, हर्षित से प्लास, 2 मोबाइल, टॉर्च व नकदी तथा रतन उर्फ टल्लू से पेचकस, टॉर्च व नकदी बरामद हुई। पुलिस ने सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चालान किया है। मामले में रामसिंह, चौहल सिंह उर्फ चौहलु, कन्नू उर्फ कान्हा व योगेश नाम के 4 अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.