हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में नगर निगम द्वारा जन सहयोग से नगर निगम के सभी वार्डों में वृहद सफाई अभियान चलाया । 15 दिन चलने वाले इस अभियान को सफल बनाने के लिए दस नगर निगम क्षेत्र को दस सेक्टर में बांटा है। प्रत्येक सेक्टर का प्रभारी पीसीएस अधिकारियों को बनाया गया है। इस अभियान में व्यापारी, समाजसेवी सहित अन्य सभी वर्गों का जन सहयोग लिया गया। अभियान की तैयारी को लेकर वृंदावन जोन कार्यालय में अधिकारियों ने व्यापारी एवं समाजसेवियों के साथ बैठक की थी । नगर निगम के वृंदावन जोन कार्यालय में अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में 22 जून से 6 जुलाई तक 15 दिन स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसमें विशेष स्वच्छता, प्रवर्तन, सौंदर्यीकरण एवं जन जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। दस सेक्टर में बांटे गए सभी वार्डों के अधिकारियों को बनाया गया । निगम कार्यालय में हुई बैठक में व्यापारियों, होटल, गेस्ट हाउस संचालकों और एवं स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के समक्ष गंदगी, अतिक्रमण एवं यातायात अव्यवस्था संबंधी समस्याएं रखीं। व्यापारी नेता आलोक बंसल, धनेंद्र अग्रवाल ने कहा कि नालियों से निकाली गई सिल्ट को तुरंत नहीं हटाया जाता, जिससे वह दोबारा नालियों में चली जाती है। उन्होंने जोर दिया कि वृंदावन में देश-विदेश से रोजाना लाखों श्रद्धालु आते हैं, इसलिए यहां हर दिन विशेष सफाई की अत्यंत आवश्यकता है। इस अवसर पर लक्ष्मण शर्मा, रवि लोचन दास, मुकुंद मोहन शर्मा, आशीष ठाकुर, आशीष अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण दीक्षित, लक्ष्मीनायारण सैनी ने सफाई अभियान में सहयोग देने की सहमति जताई। अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि वृंदावन जोन के सभी वार्डों में सोमवार से विशेष सफाई अभियान जन सहयोग से चलाया गत।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
