• Mon. Jun 22nd, 2026

आपके मान सम्मान का प्रतीक है प्रदेश सरकार: जयवीर सिंह

ByVijay Singhal

Jun 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख के गांव ओढ़म में मां ओढ़म देवी मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास कार्यक्रम हुआ। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। साथ ही जहांगीरपुर के महालक्ष्मी मंदिर में करीब 50 लाख रुपए, ग्राम माल के मार्कण्डेय ऋषि की तपोभूमि में करीब 50 लाख रुपये, वृंदावन के शोध संस्थान के भवन जीर्णोद्धार में एक करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य होंगे। शिलान्यास पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, भाजपा के महानगर अध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव, गोवर्धन विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह, वीरपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इससे पूर्व वीरपाल सिंह प्रधान ने अतिथियों को गदा, तलवार और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। संबोधन में कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि योगी सरकार आपके मान सम्मान का प्रतीक है। प्रदेश के तीन हजार से ज्यादा मंदिरों में विकास कार्य कराया गया है। प्रदेश के धार्मिक स्थलों के विकास के लिए योगी सरकार ने तीर्थ विकास परिषद का गठन किया है। मथुरा जिले में अब तक 581 करोड़ की लागत से पर्यटन विभाग ने सुविधाएं देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वो दिन अब दूर नहीं जब श्रीकृष्ण की नगरी में राधे-राधे होना शुरू होगा। विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह ने कहा कि प्रदेश में सीएम योगी के नेतृत्व में प्रत्येक क्षेत्र में विकास हुआ है। भाजपा रालोद का गठबंधन पहली बार लंबा चलने वाला है। उन्होंने खुटेल पट्टी की कुल देवी मां मंशा देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कराने की भी मांग की। महानगर अध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में दिशा और दशा को बदलने काम किया जा रहा है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री को हेमराज सिंह ने हल और विपिन सिंह प्रमुख ने स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम में महानगर महामंत्री ज्ञानेंद्र राणा, उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह कुंतल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतन मलिक, सौंख चेयरमैन योगेश लंबरदार, मंडल अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी, रालोद जिलाध्यक्ष राजपाल भरंगर, सुरेश भगत, चेयरमैन जगवीर सिंह, बाबूलाल प्रमुख, राधेश्याम सिंह, प्रहलाद सिंह, हेमराज सिंह आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.