• Mon. Jun 22nd, 2026

छाता में बंदरों के आतंक से राहगीर व श्रद्धालु हो रहे परेशान

ByVijay Singhal

Jun 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता में भीषण गर्मी के बीच बंदरों का आतंक बढ़ रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। बंदरों के झुंड राहगीरों और श्रद्धालुओं पर झपट्टा मार रहे हैं। हाथ में लगे थैले छीन लेते हैं। घरों की छतों पर रखी पानी की टंकियों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। समाजसेवी गौरव अविरल शास्त्री ने बताया कि बंदरों के कारण प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर में श्रद्धालुओं को पूजा करने में परेशानी हो रही है। महिला श्रद्धालु शांति देवी ने कहा कि बंदरों के डर से मंदिर में पूजा करना कठिन हो गया है। बंदरों से लोगों को आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। राहगीरों ने बताया कि समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। नगर के कपिल भार्गव, पवन सोनी, गौरव गुप्ता, टोनी वार्ष्णेय, मुकेश ठाकुर, अंकित वार्ष्णेय, गोपाल वार्ष्णेय और राजू मेंबर आदि लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बंदरों से राहत दिलाई जाए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.