• Sat. Nov 28th, 2026

कोसीकलां में जेई एवं लाइनमैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Byvijay.singhal1233

Jun 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में जर्जर विद्युत तार की चपेट मे आने से चौकीदार की मौत के मामले में जूनियर इंजीनियर और लाइनमैन को दोषी ठहराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आठ जून को कोटवन चौकी के समीप डागा प्लाईबोर्ड कंपनी मे चौकीदार पद पर तैनात गांव दहगांव निवासी थान सिंह की शौच जाते समय रास्ते मे पडे़ 11000 हजार केवी की विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। मामले में पुत्र पवन ने जूनियर इंजीनियर राहुल साहू एवं लाइनमैन सुरजीत के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मे जर्जर विद्युत तार को बदलवाने के लिये कई बार शिकायती प्रार्थना पत्र विभागीय अधिकारियों को दिया गया था। लेकिन शिकायती पत्र का कोई संज्ञान न लेते हुए समस्या का समाधान नही किया गया। नतीजतन विद्युत तार अचानक टूट कर जमीन पर जा गिरा। इसकी चपेट में आकर शौच जाते समय पिता की मृत्यु हो गई। आरोप है कि घटना के बाद जब जूनियर इंजीनियर एवं लाइनमैन से शिकायत की गई तो दोनों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही एक्सईएन एसपी सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट ऊर्जा निगम के सुरक्षा विभाग को भेजी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.