• Mon. Jun 22nd, 2026

व्रन्दावन की यमुना में डूबे युवक का शव श्रृंगार घाट पर मिला

ByVijay Singhal

Jun 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में श्रृंगार घाट पर यमुना नदी के गहरे पानी में स्नान के दौरान डूबे युवक का शव दूसरे दिन गोताखोरों को मिला। मृतक के पिता द्वारा पोस्ट मार्टम कराने से इनकार करने पर पुलिस ने उन्हें शव सौंप दिया। हरियाणा, गुरुग्राम पालम एक्सटेंशन, ओम विहार निवासी 28 वर्षीय सुमित कुमार शनिवार सुबह श्रृंगार घाट पर यमुना स्नान करने के दौरान नदी में डूब गया। पुलिस ने उसकी पहचान यमुना किनारे मिले उसके कपड़ों के साथ पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस से की थी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही थी। युवक का शव श्रृंगार घाट के समीप यमुना किनारे मिल गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता अनिल कुमार ने पुत्र के शव का पोस्ट मार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही परिजनों को सौंप दिया, जिसे वह अंतिम संस्कार के लिए अपने शहर ले गए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.