• Mon. Jun 22nd, 2026

मथुरा जनपद में बोर्ड परीक्षा और पंजीकरण की तिथियां घोषित

ByVijay Singhal

Jun 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं और सत्र 2026-27 के कक्षा 9 व 11 के पंजीकरण की समय सारिणी जारी कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने आदेश पत्र जारी प्रधानाचार्यों को तय समय सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में आवेदन (संस्थागत) छात्र 5 अगस्त 2026 तक बिना विलंब शुल्क के प्रवेश और परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं। 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 तय की गई है। बिना विलंब शुल्क के 16 अगस्त और विलंब शुल्क के साथ 20 अगस्त 2026 (मध्यरात्रि) तक विवरण ऑनलाइन अपलोड किए जा सकेंगे। 21 से 31 अगस्त तक विवरणों की जांच होगी और 1 से 10 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा। 40 रुपये प्रति छात्र की दर से शुल्क जमा करने और विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026 है। हाईस्कूल (संस्थागत) के लिए फीस 500.75 रुपये और इंटरमीडिएट (संस्थागत) के लिए 600.75 निर्धारित है। डीआईओएस ने स्पष्ट किया है कि छात्र-छात्राओं के नाम, माता/पिता के नाम और जन्मतिथि में त्रुटि होने पर कक्षाध्यापक और प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे। प्रधानाचार्यों को कोषपत्र की 5 प्रतियां तैयार कर कोषागार में जमा करनी होंगी। नामावली की फोटोयुक्त कॉपी 30 सितंबर 2026 तक डीआईओएस कार्यालय में जमा करनी होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.