• Mon. Jun 22nd, 2026

हरीश राघव अकादमी ने सात विकेट से जीता मुकाबला

ByVijay Singhal

Jun 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एचआर क्रिकेट मैदान में चल रहे द्वितीय अंडर-19 एचआर क्रिकेट टूर्नामेंट में हरीश राघव क्रिकेट अकादमी ने बीसीएफ अकादमी को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में भुवन अग्रवाल की हैट्रिक और तनिष्क तोमर के विस्फोटक शतक ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। आयोजन सचिव रोहित सिंह ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीएफ अकादमी ने निर्धारित 30 ओवर में सात विकेट पर 228 रन बनाए। टीम की ओर से शौर्य पचौरी ने सर्वाधिक 117 रन बनाए। हरीश राघव क्रिकेट अकादमी की ओर से भुवन अग्रवाल ने शानदार हैट्रिक लगाते हुए तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरीश राघव क्रिकेट अकादमी ने मात्र 21.2 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के सूत्रधार तनिष्क तोमर रहे, जिन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 158 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। अपने हरफनमौला प्रदर्शन के लिए तनिष्क तोमर को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। अंपायरिंग असलम खान और कर्मवीर ने की, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी वंश ने निभाई। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुल्तान सिंह, पीयूष राघव, बंसीलाल, विवेक, पवन, सूरज, नरेश और मोनू मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.