• Sat. Jun 20th, 2026

मथुरा जंक्शन पर जीआरपी ने दो हमलावरों को किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jun 20, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा  जंक्शन पर सचखंड एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार को सीट को लेकर हुए विवाद में यात्री पर तलवार से हमला कर घायल करने वाले दोनों आरोपियों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया है। जीआरपी के क्षेत्राधिकारी राजेश दीक्षित ने बताया कि मथुरा के थाना यमुनापार, अयोध्या नगर निवासी गोविंद शर्मा अपनी पत्नी अंजना शर्मा को ग्वालियर में दवा लेने जाने के लिए सचखंड एक्सप्रेस में बैठाने आए थे। ट्रेन में पहले से बैठे कुछ यात्रियों से उन्होंने पत्नी के बैठने के लिए थोड़ी जगह देने का अनुरोध किया। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विरोध करने पर निहंग सरदारों ने तलवार से हमला कर दिया, जिससे गोविंद घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी के साथ भी अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया है। जीआरपी ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पकड़ में आए आरोपियों ने अपने नाम पंजाब के जिला मोगा निवासी गावं दुडकोटकलां निवासी लवदीप और जिला संकरूर के थाना जिरकपुर के गावं सन्या निवासी फतेहवीर सिंह बताए। इनसे तलवार से बरामद की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.