• Fri. Jun 19th, 2026

प्रेम मंदिर से जूते चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jun 19, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन के केशव धाम चौकी पुलिस ने प्रेम मंदिर से महंगे जूते चुराने वाले चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 12 जोड़ी जूते बरामद किये हैं। गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की। चौकी प्रभारी अरुण कुमार डागर ने पापड़ी चौराहा के पास से युवक को पकड़ा। जिसके कंधा पर टंगे बैग की तलाशी ली गई तो उसमें विभिन्न कम्पनियों के 12 जोड़ी तथा चार सिंगल जूते मिले। पकड़े गये युवक ने अपना नाम कौशल वर्मा निवासी भोलेश्वर कालोनी, मांट रोड, थाना राया बताया। आरोपी चोर ने बताया कि उसने जूतों को प्रेम मंदिर के पास से चुराया था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.