हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया क्षेत्र में तैनात डाक विभाग के एक कर्मचारी द्वारा जान देने की चेतावनी का वीडियो सामने आया है। इसमें वह विभागीय अधिकारियों पर प्रताड़ना व अवैध वसूली के आरोप लगा रहा है। इस वीडियो के बाद विभाग में अफरातफरी का माहौल है। कर्मचारी का एक पत्र और आपत्तिजनक भाषा वाली ऑडियो भी विभागीय व्हाट्सएप समूहों में वायरल हो रही है। राया स्थित आधार केंद्र पर कार्यरत पोस्टमैन लव शर्मा ने एक पत्र जारी कर अपनी मानसिक परेशानी व्यक्त करते हुए आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी दी है। साथ ही एक ऑडियो भी प्रसारित हो रहा है। इसमें वह विभाग के कुछ अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करता सुनाई दे रहा है। संबंधित कर्मचारी पहले भी वर्ष 2025 में इसी प्रकार की चेतावनी दे चुका है। प्रवर अधीक्षक डाक विजेंद्र ने बताया कि विभागीय कार्यों के संबंध में निर्देश दिए जाने पर कर्मचारी अक्सर दबाव बनाने के उद्देश्य से ऐसे कदम उठाता है। कर्मचारी के विरुद्ध ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन करने और कार्य में लापरवाही बरतने की शिकायतें पूर्व में प्राप्त हो चुकी हैं। इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत भेजी गई है। साथ ही कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
